#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

फर्जी मतदाता बनाने का आरोप, सपा ने किया प्रदर्शन

फर्जी मतदाता बनाने का आरोप, सपा ने किया प्रदर्शन

मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतदाता सूची में अनियमितताओं की जांच की मांग, जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विशेष रिपोर्ट-मो कलीम अंसारी

सहारनपुर मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतदाता सूची में कथित फर्जी मतदाताओं के नाम शामिल किए जाने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
सपा नेताओं ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि मेरठ खंड के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतदाता सूचियों में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं, जिससे चुनाव की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। उनका आरोप है कि फर्जी आधार कार्ड तथा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची तैयार किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्नातक मतदाता के रूप में ऐसे लोगों के नाम भी दर्ज कराए गए हैं, जो निर्धारित पात्रता पूरी नहीं करते। साथ ही सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों तथा विश्वविद्यालयों से स्नातक पास लोगों के नाम कथित तौर पर उनकी सहमति के बिना मतदाता सूची में शामिल किए जाने और निर्वाचन क्षेत्र से बाहर के लोगों के फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाने की भी जांच की मांग की गई।
सपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, चौधरी साजिद, चौधरी सलीम अख्तर, उमा भूषण, ममता चौधरी, इंजीनियर विजेश शर्मा, किरण पाल, राणा अच्छन यादव, वसील तोमर, फैसल सलमानी, नवाब यादव, प्रवीण बंधु खेड़ी, मनोज पांचाल, महेंद्र, राकेश, रमेश पवार, राजेश शर्मा, कासिफ अल्वी, मुस्तकीम राणा, धर्मवीर यादव, इमरान मलिक, हसीन कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button