मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में रुपये लेने का आरोप,ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने किया हंगामा

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में रुपये लेने का आरोप,ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने किया हंगामा
मदनापुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष पर 1500 रुपये लेने और अनुदान की रकम में हिस्सेदारी मांगने का आरोप,अधिकारियों के सामने उठाया मामला
मुरादाबाद – मूंढापांडे ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मदनापुर में पहले से प्रस्तावित ग्राम चौपाल कार्यक्रम गांव में चल रहा था,जिसमें सरकारी विभाग के अधिकारी एवं भाजपा से जुड़े नेता ग्रामीणों की जन शिकायतें सुन रहे थे,इसी बीच गांव के ही रहने वाले मोहम्मद रफी और होराम सिंह ने अधिकारियों और भाजपा नेताओं के सामने यह कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि आप बिना रिश्वत सरकार की योजनाओं लाभ उठा सकते हो लेकिन हमसे तो भाजपा के मदनापुर के बूथ अध्यक्ष रामवीर दिवाकर ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में मोहम्मद रफी का कहना है कि मेरे बेटे की बहू जो कि इसी गांव की बेटी भी है,उसको उसकी शादी का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी के फॉर्म का आवेदन करवाया था,और उस समय मेरे बेटे की बहू से रामवीर दिवाकर ने पंद्रह सौ रुपये यह कहकर लिए थे कि यह पंद्रह सौ रुपये इस बात के जाते है कि आपका नाम मुख्यमंत्री सामूहिक योजना में आ सके,और जब आपका नाम इस योजना में आ जायेगा तो उसमें मिलने वाले लाभ के 60 हजार रुपये जो आपके बैंक खाते में आएंगे तो आरोप है कि उन में से तीस हजार रुपये मुझे देने होंगे,क्योंकि तीस हजार रुपये विधायक के कार्यालय पर जाते है,और उनका वहीं पर खर्चा होता है,इस बात को सुनकर चौपाल में मौजूद भाजपा नेताओं ने इस बात का काफी डेमीज कंट्रोल करने की बहुत कोशिश की लेकिन मोहम्मद रफी ने साफ कह दिया जब हमारा काम ही नहीं हुआ तो हमारे पंद्रह सौ रुपये रामवीर दिवाकर से दिला दो तो मैं किसी और से शिकायत नहीं करूँगा, दूसरे शिकायत करता होराम सिंह दिवाकर ने बताया कि रामवीर दिवाकर जो कि भाजपा का बूथ अध्यक्ष है इसने मेरे मित्र से भी दो लड़कियों की शादी में मिले अनुदान में से से 71 हजार रुपये हड़प लिए थे,उसे भी रामवीर दिवाकर ने पैसो के लिए बहुत परेशान किया था,इस जैसे नेता हमारे विधायक की छवि खराब करने का काम कर रहे है,ग्राम चौपाल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार प्रजापति, सतीश सैनी विधानसभा संयोजक,मंडल अध्यक्ष नीरज चंद्रा,मंडल अध्यक्ष सुनील चंद्रा,मंडल महामंत्री परसुराम,एडीओ एजी विनोद कुमार,सचिव लोकेंद्र सिंह,ग्राम प्रधान प्रशासक,पंचायत सहायक,डीलर दुल्हा जान आदि मौजूद रहे,






