राइजिंग चाइल्ड स्कूल में फायर-फ्री कुकिंग एक्टिविटी, नन्हे शेफ ने तैयार किए स्वादिष्ट व्यंजन

राइजिंग चाइल्ड स्कूल में फायर-फ्री कुकिंग एक्टिविटी, नन्हे शेफ ने तैयार किए स्वादिष्ट व्यंजन
रायबरेली। शहर के प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल में प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों के लिए ‘लिटिल शेफ’ फायर-फ्री कुकिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में नन्हे बच्चों ने बिना आग के विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता और पाक-कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों को व्यंजन तैयार करने में सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भेलपुरी, ब्रेड सैंडविच, वेजिटेबल सैंडविच, फ्रूट चाट, कॉर्न चाट, स्प्राउट्स चाट तथा बिस्किट केक जैसे विभिन्न फायर-फ्री व्यंजन तैयार किए। बच्चों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों को सभी बच्चों एवं शिक्षिकाओं को परोसा गया, जिसका सभी ने उत्साहपूर्वक स्वाद लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए एक्टिविटी एवं प्रैक्टिकल माध्यम से सीखने के अवसर दिए जा रहे हैं। इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सहयोग की भावना और व्यावहारिक ज्ञान विकसित होता है। बच्चे स्वयं करके जो सीखते हैं, उसे लंबे समय तक याद रखते हैं। विद्यालय के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने फायर-फ्री कुकिंग एक्टिविटी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नन्हे बच्चों द्वारा स्वयं व्यंजन तैयार करना उनके लिए सीखने के साथ-साथ आनंद का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों की शिक्षा को रोचक और व्यावहारिक बनाने के लिए समय-समय पर ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रविंद्र नाथ हरि, सावन गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।



