गुरला में भादवा माह में भगवान श्री देवनारायण का भव्य जुलूस निकाला, डीजे की धुन पर थिरके श्रद्धालु, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

गुरला में भादवा माह में भगवान श्री देवनारायण का भव्य जुलूस निकाला, डीजे की धुन पर थिरके श्रद्धालु, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
संवाददाता – सत्यनारायण सेन, गुरला
गुरला। भीलवाड़ा जिले के गुरला गांव में भादवा महीने के उपलक्ष्य में भगवान श्री देवनारायण का भव्य जुलूस निकाला गया। भादवा माह में गुरला के देवनारायण मंदिर में अखंड ज्योत चल रही है, जिसके उपलक्ष्य में मंदिर को आकर्षक लाइट डेकोरेशन से सजाया गया है।
गुरला की देव मगरी स्थित श्री देवनारायण मंदिर से जुलूस की शुरुआत हुई। घोड़े पर सवार भगवान श्री देवनारायण की तस्वीर के साथ निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। डीजे साउंड की भक्ति भरी धुनों पर नाचते-गाते और पुष्प वर्षा करते हुए भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे गांव में फूलों की बारिश कर जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया।
जुलूस देवनारायण मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड, सदाशिव मंदिर, बड़ा डेरा, जैन मंदिर, सहकारी समिति और रामदेव मंदिर होते हुए वापस देवनारायण मंदिर पहुंचा।
रात्रि में मंदिर परिसर में बगड़ावत कथा का आयोजन हुआ,। इस आयोजन में गुरला के समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा |






