#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

तीन मेडिकल स्टोरों पर ड्रग इंस्पेक्टर का छापा, फार्मासिस्ट मिले अनुपस्थित

तीन मेडिकल स्टोरों पर ड्रग इंस्पेक्टर का छापा, फार्मासिस्ट मिले अनुपस्थित

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

लखीमपुर-खीरी। संपूर्णानगर बॉर्डर क्षेत्र में जिलाधिकारी के आदेश पर औषधि विभाग और एसएसबी 49वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने तीन मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी के नेतृत्व में टीम ने न्यू प्रताप मेडिकल स्टोर बसही, एसएन मेडिकल तथा न्यू जनता मेडिकल भनपुरी खजुरिया में जांच की।

निरीक्षण के दौरान तीनों मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। टीम को एक्सपायर दवाएं अन्य दवाओं के साथ रखी हुई मिलीं। वहीं नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं से संबंधित बिल भी संचालक टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सके।

औषधि विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं की रिपोर्ट तैयार कर लखनऊ मंडल को भेज दी है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Related Articles

Back to top button