बेलपुरवा के पास कार और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर, छह घायल

बेलपुरवा के पास कार और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर, छह घायल
दो घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। थाना शारदानगर क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब चार बजे ग्राम बेलपुरवा के पास कार और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार छह युवक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार, कार संख्या UP 32 QB-4454 और कंटेनर संख्या HR 55 AF-5231 की बेलपुरवा के पास आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में कार सवार साहिल (22) पुत्र रविन्द्र, गोलू (20) पुत्र रामदुलारे, शिवा (18) पुत्र रामू, विशाल (18) पुत्र महानन्द, आकाश (16) पुत्र संतोष कुमार और हिमांशू (22) पुत्र श्यामू, सभी निवासी मझरा फार्म, थाना कोतवाली सदर खीरी, घायल हो गए।
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सैनी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें साहिल और गोलू की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल खीरी रेफर किया गया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



