PET परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, बारिश के कारण बदले केंद्र और तारीखें
उत्तर प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ

🚨 यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: PET परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, बारिश के कारण बदले केंद्र और तारीखें
लखनऊ। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए कुछ अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र और परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को पुराने एडमिट कार्ड के आधार पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बजाय संशोधित एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड करना होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर और आजमगढ़ के कुछ अभ्यर्थियों की PET परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
📍 गोरखपुर के अभ्यर्थियों के लिए संशोधित कार्यक्रम
🔹 06 अक्टूबर को निर्धारित परीक्षा अब 04वीं वाहिनी PAC प्रयागराज में 09 अक्टूबर को होगी।
🔹 07 अक्टूबर की परीक्षा 35वीं वाहिनी PAC लखनऊ में 09 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
🔹 08 अक्टूबर की परीक्षा डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में 09 अक्टूबर को होगी।
🔹 09 अक्टूबर की परीक्षा 25वीं वाहिनी PAC रायबरेली में 09 अक्टूबर को होगी।
🔹 10 अक्टूबर की परीक्षा 11वीं वाहिनी PAC सीतापुर में 10 अक्टूबर को आयोजित होगी।
📍 आजमगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए बदलाव
🔹 06 अक्टूबर की परीक्षा अब 35वीं वाहिनी PAC लखनऊ में 10 अक्टूबर को होगी।
🔹 07 अक्टूबर की परीक्षा डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में 10 अक्टूबर को होगी।
🔹 08 अक्टूबर की परीक्षा 25वीं वाहिनी PAC रायबरेली में 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

⚠️ अभ्यर्थी इस बात का रखें विशेष ध्यान
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि संबंधित अभ्यर्थियों के लिए संशोधित Admit Card बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज नए परीक्षा केंद्र, संशोधित तिथि और रिपोर्टिंग समय को ध्यान से जांच लें।
परीक्षा के लिए पुराने एडमिट कार्ड के आधार पर केंद्र पर न पहुंचें। संशोधित एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण को ही अंतिम मानकर परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना जरूरी होगा।
SvasJsNews | जनहित की आवाज



