AMU में प्रेजिडेंट बनीं मानकमऊ की बेटी अनम रियाज, क्षेत्र में खुशी की लहर; फूल-मालाओं से किया गया जोरदार स्वागत

AMU में प्रेजिडेंट बनीं मानकमऊ की बेटी अनम रियाज, क्षेत्र में खुशी की लहर; फूल-मालाओं से किया गया जोरदार स्वागत
संवाददाता- मो कलीम अंसारी
सहारनपुर मानकमऊ से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में मानकमऊ निवासी अनम रियाज के प्रेजिडेंट बनने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अनम रियाज की इस उपलब्धि से मानकमऊ का नाम रोशन हुआ है। उनकी सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मानकमऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनम रियाज का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया। कार्यक्रम के दौरान मौलाना अबुल कलाम आजाद की यौम-ए-पैदाइश के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का बैनर भी लगाया गया था। इस मौके पर अनम रियाज के साथ हमजा मसूद और अन्य पार्षद दल और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनम रियाज की यह कामयाबी मानकमऊ के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता से क्षेत्र की दूसरी बेटियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी।




