#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सातों विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा ईवीएम-वीवीपैट जागरूकता अभियान

सातों विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा ईवीएम-वीवीपैट जागरूकता अभियान

मतदाता खुद वोट डालकर वीवीपैट में पर्ची देखकर कर सकेंगे सत्यापन

संवाददाता – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने शुक्रवार को निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम एवं वीवीपैट प्रशिक्षण और मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। अभियान जनपद के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों और उनकी तहसीलों में चलाया जाएगा। अभियान के तहत आमजन को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी देने के साथ ही मशीनों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। मतदाता स्वयं ईवीएम पर वोट डालकर मतदान प्रक्रिया समझ सकेंगे और वीवीपैट में दिखाई देने वाली पर्ची के माध्यम से अपने वोट का सत्यापन भी कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं की शंकाओं और भ्रांतियों को दूर करना तथा निर्वाचन व्यवस्था के प्रति विश्वास और पारदर्शिता को मजबूत करना है। उन्होंने आमजन से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और दी जा रही जानकारी का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी लवी त्रिपाठी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार सहित निर्वाचन कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button