जेकेएसस के द्वारा वृद्धा आश्रम बरहा में वृद्धजनों कोनिःशुल्क बाटें फल व उपयोगी सामग्री किट।

जेकेएसस के द्वारा वृद्धा आश्रम बरहा में वृद्धजनों को
निःशुल्क बाटें फल व उपयोगी सामग्री किट।
चिकित्सकों की टीम द्वारा बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
रिपोर्ट,अखिलेश यादव ,पीलीभीत
जनपद की तहसील सदर पीलीभीत के ग्राम बरहा स्थित वृद्ध सेवा संस्थान वृद्धा आश्रम में बुधवार दोपहर बारह बजे सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्ष संघ के तत्वाधान में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह कि अध्यक्षता में अरुण क्रान्ति यशोदास अपर सिविल जज सीनियर डिविजन एवं पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विशिष्ट अतिथि के साथ जन कल्याण सुरक्षा संघ के पदाधिकारीयों द्वारा वृद्ध जनों को जरूरतमंद उपयोगी सामग्री की किट एवं फलों का वितरण किया अरुण क्रान्ति यशोदास अपर सीनियर जज सीनियर डिवीजन ने जन कल्याण सुरक्षा संघ के पदाधिकारीयों के साथ वृद्धजनों से वार्तालाप करके उनका हाल जाना समय-समय पर वृद्ध आश्रम पर आकर उनकी समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया एवं वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया एवं जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा वृद्धा आश्रम में स्थित वृद्धजनों की जाचौपरांत दवाइयां वितरण की गई।
जेकेएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों के रहन-सहन को लेकर चर्चा की एवं वृद्धा आश्रम में स्थित वृद्ध जनों के लिए समय-समय पर संस्था के माध्यम से अपने पदाधिकारीयों के द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया संस्था के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने कहा आज भी जन कल्याण सुरक्षा संघ के द्वारा हमने अपनी टीम के साथ वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों को आवश्यक उपयोगी सामग्री की किट एवं फलों का वितरण किए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीपाल सिंह राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत सिंह जिला उपाध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह तहसील प्रभारी कलीनगर मनप्रीत सिंह तहसील उपाध्यक्ष कलीनगर अरविंद कुमार मौर्य कार्यालय प्रभारी संजीव कुमार पासवान ग्राम अध्यक्ष खासपुर जितेंद्र कुमार क्लर्क बॉबी यादव पीएलबी मुसाईद हुसैन पीएलबी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत सुखवीर सिंह यादव वृद्ध सेवा संस्थान के कर्मचारियों सहित नन्हेंलाल प्रबंधक उपस्थित रहे।







