शाम से लापता युवक का नाली में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप
ब्यूरो रिपोर्ट पीलीभीत

शाम से लापता युवक का नाली में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, चार भाइयों में सबसे छोटा था बबलू तिवारी
पीलीभीत। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम पिपरा मुजफ्ता में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शाम से लापता एक युवक का शव गांव में नाली के अंदर पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक युवक की पहचान बबलू तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बबलू शाम से लापता था। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान उसका शव नाली में मिलने की जानकारी सामने आई। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक बबलू शराब का आदी बताया जा रहा था। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
बताया गया कि बबलू चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार पर पहले भी दुखों का पहाड़ टूट चुका है। करीब पांच वर्ष पहले उसके एक भाई की भी मौत हो चुकी है। अब बबलू की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।बबलू की मौत के बाद उसके दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे परिवार के साथ-साथ गांव में भी शोक का माहौल है। अचानक हुई इस घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। सूचना पर पहुंची थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन युवक की मौत की वास्तविक वजह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।SvasJsNews | जनहित की आवाज
भ्रष्टाचार पर कसेगा नकेल



