#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

पांच साल में ही उखड़ गई सड़क, ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल

पांच साल में ही उखड़ गई सड़क, ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल

रिपोर्ट -अखिलेश यादव पीलीभीत

कलीनगर/पीलीभीत। भैरो कला से जमुनिया को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। महज पांच साल के भीतर ही यह सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क की मौजूदा स्थिति बेहद दयनीय है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और डामर की परत उखड़ने से गिट्टियां बाहर निकल आई हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने जताया रोष
मामले को लेकर ग्रामीण रमेश, संजीव, सुरेश और देवेश सहित अन्य ग्रामीणों ने रोष जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण लगभग 5 वर्ष पूर्व ही हुआ था, लेकिन घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी के कारण यह इतनी जल्दी जर्जर हो गई।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

Related Articles

Back to top button