#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित, सदर विधायक योगेश वर्मा ने की सहभागिता

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित, सदर विधायक योगेश वर्मा ने की सहभागिता
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। आईटीआई राजापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सदर विधायक योगेश वर्मा ने सहभागिता करते हुए जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए।
इस दौरान विधायक ने कहा कि दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य है।
विधायक ने सेवा, सम्मान और सहयोग के संकल्प के साथ निरंतर जनसेवा जारी रखने की बात कही।



