#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का घेराव

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का घेराव

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशव्यापी कार्यक्रम की कड़ी में लखीमपुर खीरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल और शहर अध्यक्ष रियाज मोनू की देखरेख में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्र हुए।

इसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल से कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस पार्टी यानी इंडिया गठबंधन के संयुक्त तत्वावधान में विशाल विरोध मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारी जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम के समापन पर कलेक्ट्रेट गेट पर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन में पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, निवर्तमान प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता, निवर्तमान प्रदेश सचिव डॉ. पूर्वी वर्मा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग राजेश कुमार सिद्धार्थ, कृष्णा अधिकारी, राजेंद्र प्रसाद यादव समेत तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button