#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

नानौता पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

नानौता पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा

पानी की मोटर व नलकूप इंजन चोरी करने वाले गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में चोरी का सामान व उपकरण बरामद

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना नानौता पुलिस ने चोरी की अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 04 मोटर, एक मोनोब्लॉक मोटर, नलकूप इंजन के खुले हुए पार्ट्स, डीजल टंकी, बेल्ट सहित मोटर-इंजन खोलने के उपकरण बरामद किए हैं। कार्रवाई के बाद संबंधित मुकदमों में बरामदगी और अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के अनुसार नानौता क्षेत्र में पानी की मोटर और नलकूप इंजन चोरी की घटनाओं को लेकर मुकदमे दर्ज किए गए थे। 29 सितंबर को मोहल्ला छत्ता निवासी प्रवेज की तहरीर पर चार लोगों के पानी के मोटर चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 6 अक्टूबर को सिजूड गांव निवासी सदाकत के खेत से मोनोब्लॉक मोटर तथा सरावज्ञान निवासी सुधीर जैन के खेत स्थित नलकूप से इंजन के अंदर का सामान चोरी होने के मामले सामने आए।
घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विकास चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने 8 अक्टूबर को रुहाड़ा पुलिया के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर तीनों चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल अजीज, शहजाद खान, सावेज पुत्र इकराम, नदीम और सावेज पुत्र एहसान, सभी निवासी नानौता क्षेत्र, के रूप में हुई है।
बड़ी मात्रा में सामान बरामद
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से मुकदमा संख्या 245/26 से संबंधित चार मोटर, मुकदमा संख्या 251/26 से संबंधित नलकूप इंजन के खुले पार्ट्स, डीजल टंकी, एक बेल्ट और एक मोटर, जबकि मुकदमा संख्या 250/26 से संबंधित एक मोनोब्लॉक मोटर बरामद की गई है।
इसके अलावा मोटर और इंजन खोलने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हथौड़ा, पाने, चाबी, प्लास, छेनी, पेचकस और जम्बो जेड प्लास सहित अन्य औजार भी बरामद हुए हैं।
कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। सावेज पुत्र इकराम के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी एवं विद्युत अधिनियम सहित कई मामले दर्ज बताए गए हैं। वहीं नदीम के विरुद्ध भी आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। शहजाद खान के विरुद्ध भी पूर्व के मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर तीनों मुकदमों में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष विकास चारण के नेतृत्व में टीम की कार्रवाई
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विकास चारण, उपनिरीक्षक बबलू कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार समेत थाना नानौता के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम सफलता मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button