#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत “जोश टीम” का शुभारंभ, विधायक योगेश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत “जोश टीम” का शुभारंभ, विधायक योगेश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

लखीमपुर-खीरी। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से जनपद में “जोश टीम” का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा ने माय भारत स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स को हरी झंडी दिखाकर फील्ड गतिविधियों के लिए रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने वर्चुअल माध्यम से अभियान को लेकर अपने विचार रखे। प्रधानमंत्री के संबोधन का भी सीधा प्रसारण किया गया।

जोश टीम के सदस्य विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच, नियमित एवं पूरा उपचार और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देंगे। साथ ही टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि मोहन गुप्ता, डिप्टी सीएमओ एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रमोद रावत, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा, जिला युवा अधिकारी, एनसीसी जीसीई रिजमा मीना, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, जिला श्रम अधिकारी मयंक सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी, जिला कमांडेंट होमगार्ड एएनओ बृजेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी और सहभागी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन के लिए सरकार के साथ विभिन्न विभागों, युवाओं, स्वयंसेवकों और आमजन की सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया गया। “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button