284 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, 56.80 लाख रुपये बताई गई कीमत

284 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, 56.80 लाख रुपये बताई गई कीमत
सहारनपुर/गागलहेड़ी। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 284 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 56 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गागलहेड़ी पुलिस टीम चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने हिण्डन नदी के पुराने पुल के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रहमान उर्फ मोनू पुत्र मेहरबान, निवासी ग्राम रायपुर, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 284 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना गागलहेड़ी में मु0अ0सं0 299/26, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पूछताछ में सामने आया तस्करी का तरीका
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह बाहर से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर लाता था और स्थानीय स्तर पर नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था। पुलिस अब आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जांच कर रही है, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त–
अब्दुल रहमान उर्फ मोनू पुत्र मेहरबान
निवासी ग्राम रायपुर, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर।
रिपोर्ट- मो. कलीम अंसारी



