बाल दिवस पर भामाशाहों का बड़ा योगदान, उनडी विद्यालय में बच्चों के चेहरों पर खिली खुशियां।
राजस्थान ब्यूरो – समरथाराम सुंदेशा, जालोर

बाल दिवस पर भामाशाहों का बड़ा योगदान, उनडी विद्यालय में बच्चों के चेहरों पर खिली खुशियां।

SvasJsNews विशेष रिपोर्ट | राजस्थान ब्यूरो –
जालोर के उनडी क्षेत्र में बाल दिवस का आयोजन इस बार बेहद खास रहा। राजकीय विद्यालय में जैन ओखाणी परिवार द्वारा कक्षा 1 से 12 तक के करीब 300 विद्यार्थियों को स्कूल बैग और किताबें वितरित की गईं। इस सामाजिक पहल से विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कुराहटों से गूंज उठा।
विद्यालय के पीईईओ राजेंद्र प्रसाद मीणा ने जैन ओखाणी परिवार सहित सभी भामाशाहों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के उत्थान के लिए लगातार समाजसेवियों को जोड़ा जा रहा है। कमरा निर्माण, पथरे की सट, तथा छात्रों के लिए आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में भामाशाहों की निर्णायक भूमिका रही है। राजेंद्र मीणा की शिक्षा के प्रति लगन और विद्यालय के प्रति समर्पण को लेकर विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने संतोष और गर्व व्यक्त किया। सभी ने कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण शिक्षा को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलती है।
बच्चों में बैग और बुक वितरित करने वाले कानमल जी जैन (पुत्र—पारसमल) व उनके परिवार के प्रति पूरे विद्यालय ने आभार जताया। वितरित करते समय बच्चों के उत्साह और खुशी देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर जैन जुगराज, किशोर मल, कान्ति लाल और ओखाणी परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यालय विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



