#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

इस्लामिया डिग्री कॉलेज देवबंद में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस, संवर्धन व सम्मान का लिया संकल्प

इस्लामिया डिग्री कॉलेज देवबंद में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस, संवर्धन व सम्मान का लिया संकल्प

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर देवबंद इस्लामिया डिग्री कॉलेज देवबंद में 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिंदी भाषा के ऐतिहासिक महत्व, संवैधानिक दर्जा और दैनिक जीवन में इसके उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर बताया गया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि के साथ राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसके बाद राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के सुझाव पर वर्ष 1953 में पहली बार आधिकारिक रूप से हिंदी दिवस मनाया गया था।
कॉलेज के प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अपनी भाषा पर गर्व करने और हिंदी के उत्थान में निरंतर योगदान देने का संकल्प दिलाया। वहीं कला विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अखलाक ने कहा कि भाषाई विविधता भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे चाहें जितनी भाषाएं सीखें, लेकिन अपनी मातृभाषा और मूल भाषा का सम्मान कभी न छोड़ें।
कार्यक्रम में डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. अभिलाषा भारद्वाज, डॉ. सर्वेश, डॉ. अनवर पाशा, सुमित चौधरी, तरन्नुम एवं यूनुस हाशमी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। इसके अलावा अक्षय, जुनैद, मंतशा और जीशान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button