#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतपुलिस विभाग

इलाज के लिए निकला युवक लापता, नहर पुल पर मिली बाइक-मोबाइल और चप्पल


इलाज के लिए निकला युवक लापता, नहर पुल पर मिली बाइक-मोबाइल और चप्पल

सनराइज होमस्टे के पास नहर पुल पर बाइक छोड़ रहस्यमय ढंग से गायब हुआ युवक

रिपोर्ट, अखिलेश कुमार यादव,पीलीभीत

पीलीभीत/माधोटांडा। थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम भैरव कला निवासी प्रदीप कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता होने से हड़कंप मचा है।

परिजनों के मुताबिक प्रदीप लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित था। रविवार, 13 सितंबर को शाम करीब 5 बजे वह दवा लेने की बात कहकर बाइक से घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

सोमवार सुबह करीब 8 बजे सनराइज होमस्टे के पास नहर पुल पर उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और चप्पल लावारिस हालत में मिली। मौके पर युवक के न मिलने से अनहोनी की आशंका से परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर थाना माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए SDRF टीम को बुलाया गया है। टीम नहर और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

रेस्क्यू अभियान में किशन कुमार, रवि कुमार, शिव कुमार, अजय प्रजापति, आकाश, मोहित सिंह, अजय कुमार, गजेंद्र सिंह और गुलशन कुमार मौर्य सहित अन्य जवान जुटे हैं।

फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि युवक के मिलने और जांच के बाद ही लापता होने की असली वजह सामने आ सकेगी।

Related Articles

Back to top button