#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

आईजीआरएस रैंकिंग में लगातार तीसरे माह प्रदेश में अव्वल रहा खीरी

आईजीआरएस रैंकिंग में लगातार तीसरे माह प्रदेश में अव्वल रहा खीरी

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी, 3 सितंबर। जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में खीरी पुलिस ने प्रदेश में लगातार तीसरे माह प्रथम स्थान हासिल किया है। अगस्त 2026 में आईजीआरएस (IGRS) के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद को 100 में से 100 अंक  प्राप्त हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण के साथ शिकायतकर्ताओं से लिए गए फीडबैक में भी खीरी पुलिस का प्रदर्शन बेहतर रहा। 93.71 प्रतिशत शिकायतकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर पूर्ण संतोष  व्यक्त किया। वहीं जनपद के सभी 23 थानों ने भी 100 में से 100 अंक  प्राप्त कर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

शिकायतों के निस्तारण में मुख्यमंत्री संदर्भ, ऑनलाइन शिकायतों एवं जनसुनवाई से संबंधित आवेदनों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्रवाई की गई। साथ ही लंबित प्रकरणों को कम करने तथा शिकायतों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग  के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं आईजीआरएस के नोडल अधिकारी अमित कुमार राय के पर्यवेक्षण में किए गए प्रयासों का परिणाम बताई गई है।

पुलिस विभाग ने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर जनसेवा के लिए आगे भी इसी प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य जारी रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button