देश दीपक सिंह ने आधारशिला पब्लिक स्कूल मे विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी दे कर जागरूक किया।


आधारशिला पब्लिक स्कूल में मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा व आत्मरक्षा के विषय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में चांदपुर पुलिस क्षेत्र अधिकारी देश दीपक सिंह ने स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को यातायात के नियमों के पालन तथा यातायात के नियमों से जुड़े बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुऐ सड़क दुर्घटनाओं सचेत कर सावधानी बरतने वह नियमों का पालन करने की सलाह दी!और मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुऐ बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही अपराध मुक्त योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त प्रदेश बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस का सहयोग करें, विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव हेतु सावधानियां अपने एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को तीन नए आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता) (भारतीय साक्ष्य) अधिनियम भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के संबंध में जागरूक करते हुए कानून के प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया गया,कार्यक्रम में चांदपुर पुलिस क्षेत्र अधिकारी देश दीपक सिंह, मिल चौकी प्रभारी हर स्वरुप शर्मा, महिला उपनिरीक्षक जया, शिक्षक गण व पत्रकार उपस्थित रहे



