गोला पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गोला पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जिला ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ, खीरी | 30 जून 2026 पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक **डॉ. ख्याति गर्ग** के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को सुबह करीब 03:57 बजे गोला-लखीमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ग्राम बेहड़ा जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान पप्पू पुत्र नसीर (उम्र करीब 40 वर्ष), निवासी ग्राम भुड़वारा, थाना गोला, जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) एवं एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ। इस संबंध में थाना गोला पर मु0अ0सं0 262/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में मु0अ0सं0 505/2005, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना गोला, जिला खीरी में भी मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
– उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार
– कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह
– कांस्टेबल शाहरूख



