जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रायबरेलीः- 29 जून 2026
मा० जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बैरकों का भ्रमण किया तथा कारागार की पाकशाला में बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था का अवलोकन किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार दुरुस्त रखी जाएं और बंदी गृह में रह रहे मरीजों के लिए समुचित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जेल की सभी व्यवस्थाएं जेल मैनुअल के अनुरूप ही संचालित हों।
इस अवसर पर मा0 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमेठी अमृता सिंह, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



