#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर में महिला सुरक्षा का कड़ा संदेश, छात्राओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार….

सहारनपुर में महिला सुरक्षा का कड़ा संदेश, छात्राओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार….

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत सहारनपुर पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क और सख्त नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना कुतुबशेर की एंटी-रोमियो टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को परेशान करने वाले एक मनचले को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में जनपद मे महिला सुरक्षा और उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। 29 जून 2026 को थाना कुतुबशेर की एंटी-रोमियो टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने पाया कि एक व्यक्ति सड़क पर आने-जाने वाली महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां कर रहा है और उन पर रंग डाल रहा है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनचले को मौके से ही दबोच लिया। आरोपी की पहचान रहमान पुत्र ईनाम, निवासी पुराना घास काटा, बेहट रोड थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं 170, 135, 126 बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना कुतुबशेर के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी, महिला उप-निरीक्षक श्वेता शर्मा, सुमन चाहर और महिला कांस्टेबल कमलेश, नेहा शर्मा, नूतन, रीकू भारती एवं चंचल शामिल रहीं।

*पुलिस का संदेश:*
सहारनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button