#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे बेहट विधायक उमर अली खान

जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे बेहट विधायक उमर अली खान

हजारों समर्थकों के साथ टोडरपुर से सहारनपुर तक निकाली पदयात्रा, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर बेहट क्षेत्र में जर्जर सड़कों, पुलों और बरसाती नदियों-नालों पर आवश्यक निर्माण कार्यों की मांग को लेकर बेहट से समाजवादी पार्टी के विधायक उमर अली खान मंगलवार को हजारों समर्थकों के साथ सड़क पर उतर आए। विधायक ने टोडरपुर से सहारनपुर कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा शुरू की। हालांकि टोडरपुर पुलिस चौकी के निकट पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विधायक से वार्ता की और उन्हें जनपद में चल रहे विशाल सत्संग के मद्देनजर पदयात्रा समाप्त करने का आग्रह किया। इसके बाद विधायक ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर पदयात्रा समाप्त कर दी। विधायक उमर अली खान ने कहा कि बेहट विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन कई महत्वपूर्ण कार्य अब तक लंबित हैं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों को शासन-प्रशासन के समक्ष लगातार उठाया जाता रहा है, बावजूद इसके अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में टोडरपुर-गंदेवड़-चिलकाना मार्ग के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, ग्राम अब्दुल्लापुर की पुलिया का निर्माण, ख्वासपुर नदी में बह चुकी सड़क का पुनर्निर्माण तथा विभिन्न गांवों में बरसाती नदियों एवं नालों पर ठोकर निर्माण कार्य कराने की मांग की गई। इसके अलावा जैतपुर कलां, शाहपुर गाड़ा, मदनपुरा और मुर्तजापुर में पुल निर्माण तथा रायपुर से नन्दपुर जोड़ियों को जोड़ने के लिए पुल निर्माण की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। पदयात्रा में पूर्व मंत्री शायान मसूद, लियाकत अली एडवोकेट, साहिल खान, मजाहिर राणा, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष रागिब अली, बेहट नगर अध्यक्ष अजीम मलिक समेत बड़ी संख्या में समर्थक शामिल रहे। टोडरपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचने पर बेहट एसडीएम समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विधायक से बातचीत की। अधिकारियों ने जनपद में आयोजित विशाल सत्संग के दौरान यातायात एवं कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पदयात्रा समाप्त करने की अपील की। विधायक ने अधिकारियों को अपना ज्ञापन सौंपते हुए पदयात्रा समाप्त कर दी। इस दौरान विधायक उमर अली खान ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ज्ञापन में उठाई गई समस्याओं पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वह दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। पदयात्रा में चौधरी मेनपाल प्रधान, सुनील कश्यप, चौधरी दिनेश, ओसामा गाड़ा, फैजान फैज, हारून खान, अजीम मलिक, आलिम प्रधान, चौधरी ताहिर चेयरमैन, चौधरी अख्तर, चौधरी मुबारिक, आजम प्रधान, दीपक अनिल, अली खान, फरहान खान, तौफीक मलिक, गुलजार मंसूरी, परवेज मलिक, मंसूब आलम, चौधरी मुकर्रम, राशिद मलिक प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button