#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

उचौलिया पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

उचौलिया पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। उचौलिया थाना पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट का सोने का झाला, हैंड पर्स, आधार कार्ड, यूनियन बैंक की पासबुक और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को शाहजहांपुर जिले के सिधौली थाना क्षेत्र के महासिर निवासी अर्पित कुमार ने उचौलिया थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि बरैची मजार के सामने दो अज्ञात युवकों ने अपनी बाइक उनकी बाइक के पास लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उनके कान में पहना सोने का झाला तथा हैंड पर्स छीनकर एचएफ डीलक्स बाइक से शाहजहांपुर की ओर फरार हो गए।

मामले में उचौलिया थाने पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। 1 सितंबर को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम किरयारा एजेंसी के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव पुत्र दयाराम निवासी तिहार शाहगंज, थाना रोजा, शाहजहांपुर, उम्र 23 वर्ष और पवनराज पुत्र सत्यपाल पासी निवासी तिहार शाहगंज, थाना रोजा, शाहजहांपुर, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु का एक कान का झाला, एक हैंड पर्स, उसमें रखा आधार कार्ड और यूनियन बैंक की पासबुक बरामद की। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स बाइक संख्या UP 31 AP 7536 भी बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी गौरव के खिलाफ रोजा थाने में पूर्व में भी मामला दर्ज है, जबकि पवनराज के खिलाफ भी रोजा थाने में मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध उचौलिया थाने में लूट का यह मुकदमा भी दर्ज हुआ है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 उमाकांत सविता, उपनिरीक्षक शुभम चौधरी, हेड कांस्टेबल अरविन्द सिंह चन्देल, कांस्टेबल अभिराज और कांस्टेबल खिलेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button