#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

SSP ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

SSP ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर पुलिस कार्यालय में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा जनसुनवाई की गई । इस दौरान जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को एसएसपी ने बेहद गंभीरता, संवेदनशीलता और धैर्यपूर्वक सुना।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने पीड़ितों से उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध सीमा के भीतर होना चाहिए।
एसएसपी ने उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का न्यायसंगत समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि सहारनपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा, सम्मान और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button