अवैध कच्ची शराब की भट्ठी का भंडाफोड़, 150 लीटर शराब व 600 लीटर लहन बरामद

अवैध कच्ची शराब की भट्ठी का भंडाफोड़, 150 लीटर शराब व 600 लीटर लहन बरामद
ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बड़गांव पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध कच्ची शराब बनाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर मौके से शराब बनाने के उपकरण, 150 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 600 लीटर लहन तथा 2 किलोग्राम यूरिया बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को थाना बड़गांव पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लुकादड़ी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार कर रहे गौतम पुत्र रविश, निवासी ग्राम लुकादड़ी, थाना बड़गांव, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया।
मौके से यह सामान बरामद
150 लीटर अवैध कच्ची शराब
600 लीटर लहन
2 किलोग्राम यूरिया
3 छोटे लोहे के ड्रम
2 ड्रम प्लास्टिक, जिनमें करीब 400 लीटर लहन
2 ड्रम छोटे, जिनमें करीब 200 लीटर लहन
2 तसले एल्युमिनियम
6 प्लेट बिजली हीटर की
15 मीटर केबल
1 किगी प्लास्टिक
1 मग एल्युमिनियम
1 जरीकेन, मुंह कटा हुआ
1 बाल्टी प्लास्टिक
2 जरीकेन, 10-10 लीटर क्षमता वाले
पुलिस ने बरामद लहन को मौके पर नष्ट कराया तथा शराब बनाने के उपकरण कब्जे में ले लिए।
मुकदमा दर्ज
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बड़गांव में मु.अ.सं. 264/2026, धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस तथा मु.अ.सं. 223/2026, धारा 60(2) आबकारी अधिनियम एवं धारा 274/275 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कच्ची पानी वाली शराब तैयार कर बेचता था, जिससे उसे कुछ पैसे मिल जाते थे। पुलिस द्वारा आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी बड़गांव नरेंद्र भड़ाना, आबकारी निरीक्षक अरुण सिंह सहित थाना बड़गांव एवं आबकारी विभाग की पुलिस टीम शामिल रही।



