#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

कीचड़ भरे पानी में उतरकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ के आश्वासन पर माने

कीचड़ भरे पानी में उतरकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ के आश्वासन पर माने

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
मितौली, खीरी। विकासखंड मितौली क्षेत्र के चौगानपुर गांव में जलभराव और कीचड़ की समस्या को लेकर सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण कीचड़ और गंदे पानी में खड़े होकर अपनी नाराजगी जताते हुए जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग करते नजर आए।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण रास्तों पर लंबे समय से कीचड़ और गंदा पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीणों, बच्चों और राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर बीडीओ मितौली विकास सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। बीडीओ ने दो दिन के अंदर जलभराव की समस्या खत्म कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

ग्रामीणों ने अधिकारियों से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने के साथ ही ग्राम प्रधान पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button