#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

तीसरी बार भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं रेखा अरुण वर्मा, लखीमपुर सीमा पर हुआ भव्य स्वागत

तीसरी बार भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं रेखा अरुण वर्मा, लखीमपुर सीमा पर हुआ भव्य स्वागत

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में लगातार तीसरी बार जिम्मेदारी मिलने के बाद रेखा अरुण वर्मा के लखीमपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। लखीमपुर की सीमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान महिला आयोग सदस्य सुजाता कुमारी, सदर विधायक योगेश वर्मा, अवधेश भार्गव, नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’, बेहजम मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला ‘छोटू’ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से रेखा अरुण वर्मा का स्वागत किया और उन्हें लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नारेबाजी की और संगठन के प्रति अपना समर्थन जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रेखा अरुण वर्मा को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना लखीमपुर और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है।

मरखापुर पहुंचने पर भी रेखा अरुण वर्मा का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह और अपनापन देखते ही बना। रेखा अरुण वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं के स्नेह और सम्मान के लिए उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button