#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

सावन मेले की सफलता में जुटे कर्मयोगियों का सम्मान, विधायक बोले- सेवा सबसे बड़ा धर्म

सावन मेले की सफलता में जुटे कर्मयोगियों का सम्मान, विधायक बोले- सेवा सबसे बड़ा धर्म

ब्यूरो रिपोर्टर – तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ,खीरी छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में सावन माह और मेले के सकुशल संपन्न होने के बाद शिव मंदिर परिसर स्थित नीलकंठ मैदान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मेले के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की व्यवस्था में जुटे अधिकारियों, कर्मचारियों, सेवादारों और वॉलंटियर्स को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक अमन अरविंद गिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता और शिव मंदिर के अध्यक्ष जनार्दन गिरी की मौजूदगी रही। विधायक अमन गिरी और भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने सेवा में जुटे लोगों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मेले को सफल बनाने में विभिन्न विभागों और स्वयंसेवकों की भूमिका की सराहना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अमन अरविंद गिरी ने कहा कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है। सावन मेले में बड़ी संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के साथ उनकी सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण कार्य था। सभी के समर्पण और सहयोग से यह आयोजन सकुशल संपन्न हो सका। उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले सभी कर्मयोगियों के प्रति आभार जताया और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।

भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि सेवा और प्रतिभा का सम्मान करना पूजा से कम नहीं है। उन्होंने मेले के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, सेवादारों और वॉलंटियर्स की सराहना की।

समारोह में नगर पालिका एवं शिव मंदिर के कर्मचारियों, नगर के वॉलंटियर्स, चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। तहसीलदार अरुण कुमार, स्वास्थ्य विभाग से मयंक मिश्रा व जितेंद्र कुमार, कोतवाल अंबर सिंह, चौकी प्रभारी राकेश तिवारी और लेखपाल अनिल त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया।

इसके अलावा भजन मंडली से वल्सन सैनी और उनकी टीम तथा शिव मंदिर के गर्भगृह में सेवा देने वाले सेवादारों को भी फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, मंदिर प्रशासन, वॉलंटियर्स और सेवादारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समारोह में जगदम्बा गिरी, नरसिंह भारती, ज्ञानी सुखविंदर सिंह, गुरुप्रीत सिंह, जिला मंत्री राजेश सिंह, अनुपम अवस्थी, भेरोराम वर्मा, आशीष सिंह, मुन्ना सिंह, प्रेम कुमार मौर्य, जगमोहन वाल्मीकि, बलविंदर सिंह काके, सभासद राहुल भारती, हम अवस्थी, राकेश वर्मा और प्रवीण गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन केके शुक्ला ‘गुरुजी’ ने किया।

Related Articles

Back to top button