#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशचित्रकूटदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ का असर, प्रशासन और रेस्क्यू टीमें राहत-बचाव में जुटीं

बाढ़ का असर, प्रशासन और रेस्क्यू टीमें राहत-बचाव में जुटीं

चित्रकूट। जिले में लगातार बढ़ रहे बाढ़ के प्रभाव के बीच प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। रविवार को बाढ़ प्रभावित ग्राम ब्यौहारा में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एनडीआरएफ टीम द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति का जायजा लिया और टीमों को बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।

प्रशासन ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और रेस्क्यू टीमें लगातार मौके पर सक्रिय हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें, बाढ़ प्रभावित इलाकों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Back to top button