आईएमए की बैठक में हृदय व पेट के गंभीर रोगों के आधुनिक इलाज पर मंथन

आईएमए की बैठक में हृदय व पेट के गंभीर रोगों के आधुनिक इलाज पर मंथन
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहारनपुर शाखा की मासिक बैठक जी.पी.ओ. रोड स्थित होटल सभागार में गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहे सहारनपुर के प्रख्यात चिकित्सकों की इस बैठक में आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और जीवन रक्षक उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, देहरादून से पधारे वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राज प्रताप सिंह तथा वरिष्ठ गैस्ट्रिक सर्जन डॉ. सचिन अरोड़ा ने अपने विचार साझा किए।
हृदय रोगों के उन्नत इलाज पर बोले
डॉ. राज प्रताप सिंह
डॉ. राज प्रताप सिंह ने
कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में आई नई क्रांतियों की जानकारी देते हुए बताया कि अब यदि मरीज की तीनों नसें (ब्लॉकेज) बंद हों, तब भी उन्हें बिना बड़ी सर्जरी के केवल स्टेंट द्वारा सफलतापूर्वक खोला जा सकता है। उन्होंने बताया कि हृदय रोगियों की अनियंत्रित धड़कन को अब बेहद छोटे पेसमेकर के माध्यम से आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
इसके साथ ही उन्होंने सभी को सलाह दी कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित खान-पान अति आवश्यक है।
कैंसर व गैस्ट्रिक समस्याओं पर डॉ. सचिन अरोड़ा का परामर्श
वरिष्ठ गैस्ट्रिक सर्जन डॉ. सचिन अरोड़ा ने पित्त की थैली की पथरी से संबंधित गंभीर पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पित्त की थैली की पथरी को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि समय पर इलाज न मिलने पर यह कैंसर का रूप भी धारण कर सकती है। इसलिए पथरी का समय पर सही परामर्श लेकर जल्द से जल्द इलाज कराना चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में रोबोटिक सर्जरी तकनीक से सभी प्रकार के कैंसर का इलाज बेहद आसान और सुरक्षित हो गया है।
वरिष्ठ चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति
बैठक का शुभारंभ करते हुए आईएमए सचिव डॉ. नीरज आर्य ने सभी नवागंतुक व वरिष्ठ अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। संपूर्ण मंच का कुशल संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉ. कलीम अहमद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शहर एवं आसपास के नामचीन चिकित्सकों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्य बनाया, जिनमें मुख्य रूप से:डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. मोहन पाण्डेय, डॉ. महेश ग्रोवर, डॉ. महेश चन्द्रा, डॉ. डी.के. तिवारी, डॉ. वन्दना वर्मा, डॉ. संजय यादव, डॉ. स्वर्णजीत सिंह, डॉ. रविन्द्र राणा, डॉ. सुशान्त शर्मा, डॉ. मनदीप सिंह, डॉ. आर.एन. बंसल, डॉ. रजत बंसल, डॉ. सऊद हसन, डॉ. नईम कुरैशी, डॉ. शैलजा चटर्जी, डॉ. अवनीश सिंघल, डॉ. सुभाष सहगल, डॉ. रूपम गुप्ता, डॉ. रिक्की चौधरी, डॉ. बी.सी. दत्ता, डॉ. राज खन्ना, डॉ. गिरीश डंग एवं डॉ. नरेन्द्र खन्ना सहित कई* गणमान्य चिकित्सक उपस्थित रहे। मानव सेवा को समर्पित सहारनपुर के सभी चिकित्सकों के इस सराहनीय प्रयास को ‘कलम करेगी धमाका समाचार’ परिवार सलाम करता है।



