सहारनपुर में मण्डी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग और दबिश के दौरान अलग-अलग मामलों में वांछित 03 वारंटी गिरफ्तार

सहारनपुर में मण्डी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग और दबिश के दौरान अलग-अलग मामलों में वांछित 03 वारंटी गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित वारंटी अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली मण्डी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण और मण्डी थाना प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चेकिंग व दबिश के दौरान अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने सबसे पहले जीआरपी थाने से संबंधित वाद संख्या 25/2022 (धारा 3 जीआरपीयूपी एक्ट) के वारंटी सुहैल पुत्र इस्माइल को उसके निवास स्थान चाँद कालोनी से पकड़ा। इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मण्डी से संबंधित दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले (धारा 498ए, 324, 325, 323, 506 भादवि) में वांछित चल रहे वारंटी शिवकुमार पुत्र सागर भगत को मौहल्ला धोबीघाट बगीची से दबोच लिया। वहीं, तीसरी सफलता में थाना कुतुबशेर से संबंधित छेड़छाड़ के मामले (धारा 354 भादवि) में वांछित अभियुक्त फारूख पुत्र अनीश को बुड्ढीमाई चौक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली मण्डी पुलिस टीम में उप-निरीक्षक प्रतापदत्त शर्मा, सुधीर कुमार, जगपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विकल सोम, धीरज मावी, कांस्टेबल प्रेम कुमार, विष्णु कुमार तथा रिक्रूट कांस्टेबल विनय कुमार और सुमित कुमार शामिल रहे।



