उत्तर प्रदेशक्राइमपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

देवबंद में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत नुक्कड़ सभाओं का आयोजन

देवबंद में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत नुक्कड़ सभाओं का आयोजन

महिलाओं और बालिकाओं को योजनाओं व सुरक्षा हेल्पलाइन की दी गई जानकारी

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर देवबंद थाना देवबंद प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व कस्बा देवबंद में मिशन शक्ति अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत शनिवार को भी महिला थाना टीम द्वारा ग्राम घलोली, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, माता वाल सुंदरी मंदिर, श्री खाटू श्याम मंदिर सहित कस्बे के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता हेतु नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से थाना देवबंद की तेजतर्रार महिला उपनिरीक्षक सुधा रानी का विशेष योगदान रहता ही है।

बाकी इस अभियान के दौरान उपनिरीक्षक प्रियंका, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र, महिला हेड कांस्टेबल मोनिका, महिला कांस्टेबल बबिता, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार तथा अन्य पुलिस टीम ने भाग लिया।

टीम ने उपस्थित पुरुषों, महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर—1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) तथा 1098 (बाल हेल्पलाइन) आदि की जानकारी भी साझा की गई।

Related Articles

Back to top button