उत्तर प्रदेशक्राइमपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

ऑपरेशन सवेरा : थाना मण्डी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

ऑपरेशन सवेरा : थाना मण्डी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, 400 ग्राम चरस व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत थाना मण्डी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम मुनीश चंद्र के पर्यवेक्षण तथा थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पुराना कलसिया रोड, कब्रिस्तान के पास टावर वाली गली से दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों करन पुत्र हरिया निवासी आर्य नगर चौक, जनपद हरिद्वार व नदीम उर्फ साहिल पुत्र जहांगीर निवासी लिंक रोड, थाना कोतवाली नगर, सहारनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके कब्जे से 400 ग्राम अवैध चरस तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल (मुकदमा संख्या 37/24 धारा 379 आईपीसी, थाना जनकपुरी) बरामद की है।
थाना मण्डी पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मु.अ.सं. 469/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व 411 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। विशेषकर अभियुक्त नदीम उर्फ साहिल के खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, हैड कांस्टेबल सुनील राणा, हैड कांस्टेबल राहुल त्यागी एवं हैड कांस्टेबल कमल कौशिक शामिल रहे ।

Related Articles

Back to top button