#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
आवास विकास कॉलोनी में टोंटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

आवास विकास कॉलोनी में टोंटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
लखीमपुर खीरी। शहर की आवास विकास कॉलोनी में अब टोंटी चोर भी सक्रिय हो गए हैं। प्रवीण वर्मा के घर के बाहर लगी पानी की टोंटी रात में चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4:30 बजे एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चे ने कथित तौर पर टोंटी खोलकर चोरी की। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।



