फूलबेहड़ पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को दबोचा

फूलबेहड़ पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को दबोचा
ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला
लखीमपुर-खीरी फूलबेहड़ पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से TVS Rider मोटरसाइकिल संख्या UP 31 CA 3742 बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान **दीपक पुत्र केशवराम निवासी ग्राम राजापुर थाना फूलबेहड़** तथा **गुफरान मिर्जा पुत्र निसार निवासी ग्राम तेंदुआ थाना फूलबेहड़** के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना फूलबेहड़ में मु0अ0सं0 0270/2026, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्रवण कुमार, उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह और कांस्टेबल ध्यानचन्द्र तिवारी शामिल रहे।



