फरधान पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच लोगों का किया चालान

फरधान पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच लोगों का किया चालान
ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
लखीमपुर-खीरी। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरधान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों का चालान किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो पुरुषों और तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में प्रह्लाद पुत्र गार्गी प्रसाद (39 वर्ष) तथा इन्द्रपाल पुत्र गार्गी प्रसाद (43 वर्ष), निवासी ग्राम रैसा, थाना फरधान, जनपद खीरी के नाम शामिल हैं। अन्य तीन महिलाओं के नाम प्रेस नोट में उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार गिरि सहित थाना फरधान के पुलिसकर्मी शामिल रहे।



