#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
छोटी काशी गोला में सेवा और श्रद्धा के साथ आयोजित हुआ भंडारा, विधायक अमन अरविंद गिरि ने किया पूजन-अर्चन

छोटी काशी गोला में सेवा और श्रद्धा के साथ आयोजित हुआ भंडारा, विधायक अमन अरविंद गिरि ने किया पूजन-अर्चन
ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ खीरी छोटी काशी सेवा समिति द्वारा आयोजित भंडारे में विधायक अमन अरविंद गिरि ने समिति के सदस्यगणों के साथ गोला के भोलेनाथ का नमन करते हुए विधिवत पूजा-अर्चन किया। इसके बाद विधायक ने उपस्थित सम्मानितजनों के साथ श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया।
विधायक अमन अरविंद गिरि ने समिति के सभी सदस्यों को इस पुण्य कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से कामना की कि समिति के सभी सदस्य इसी तरह पुण्य एवं सेवा कार्य करते रहें और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे।



