#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी ने की, जबकि जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान मौजूद रहे। इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के करीब 3.53 लाख रसोइयों के लिए दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर, परिवार सहित पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा ड्रेस की वार्षिक धनराशि 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की घोषणाएं की गईं।राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने रसोइयों को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ भोजन तैयार कर बच्चों को सम्मानपूर्वक वितरित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सीडीओ सुमित राजेश महाजन, बीएसए कोमल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और रसोइयां मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button