#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

महिला थाना में सुलह-समझौते से 08 दंपतियों का विवाद सुलझा, कराई गई विदाई

महिला थाना में सुलह-समझौते से 08 दंपतियों का विवाद सुलझा, कराई गई विदाई

मिशन शक्ति अभियान के तहत परिवार परामर्श केंद्र ने कराया सुलह-समझौता

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी, 23 अगस्त 2026–  उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के दिशा-निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों को सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने का सराहनीय प्रयास किया गया। काउंसलरों के प्रयास से 08 दंपतियों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद उनकी विदाई कराई गई।

महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र में दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा तथा साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न विवादों से संबंधित प्रार्थना पत्रों पर काउंसलरों द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। कुल 17 मामलों में सुलह-समझौते का प्रयास किया गया, जिसमें 08 मामलों में पति-पत्नी के बीच विवाद समाप्त कराकर उन्हें साथ रहने के लिए राजी किया गया और उनकी विदाई कराई गई।

वहीं 04 मामलों में पति-पत्नी के बीच अत्यधिक मनमुटाव होने के कारण दोनों पक्षों को विचार करने के लिए समय दिया गया। इसके अलावा 03 मामलों में सुलह-समझौते का प्रयास सार्थक नहीं हो सका। संबंधित मामलों में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर **सुश्री कुसुम गुप्ता, श्रीमती किरन अग्रवाल एवं श्री कय्यूम जरवानी** ने दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनकर आपसी बातचीत और समझौते के माध्यम से विवाद समाप्त कराने का प्रयास किया।

इस दौरान महिला थाना की उपनिरीक्षक दिनेश मणि पाण्डेय तथा महिला आरक्षी सुमन लता, बबली पवार और सारिका सिंह चौहान  ने भी सहयोग किया। सुलह-समझौते के दौरान संबंधित पक्षों के परिवारीजन भी मौजूद रहे।

पुलिस के इस प्रयास का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी समझ और संवाद के माध्यम से समाप्त कर परिवारों को टूटने से बचाना और महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button