मेरठ से देवबंद आ रहे ट्रेन में दारूल उलूम के छात्र से मारपीट सफर में सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

मेरठ से देवबंद आ रहे ट्रेन में दारूल उलूम के छात्र से मारपीट सफर में सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर मेरठ से देवबंद जा रहे एक बेगुनाह छात्र, मुन्तज़िर (निवासी जैनपुर गांव, मेरठ) के साथ ट्रेन में कुछ अज्ञात हुड़दंगियों द्वारा मारपीट की घटना बेहद निंदनीय है। इस घटना से जुड़ी क्लिप में भी स्थिति की गंभीरता को समझा जा सकता है। मारपीट में घायल होने के कारण छात्र को मजबूरन खतौली स्टेशन पर अपनी यात्रा बीच में ही छोड़कर ट्रेन से उतरना पड़ा।
यह घटना केवल एक व्यक्ति के साथ हुई ज़्यादती नहीं है, बल्कि सार्वजनिक परिवहन में आम नागरिकों की सुरक्षा और हमारी क़ानून व्यवस्था पर एक बहुत बड़ा सवालिया निशान है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने और गुंडागर्दी करने का अधिकार नहीं है।
_अब सबसे ज़रूरी है कि इस मामले की तुरंत और निष्पक्ष जांच हो। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ ऐसी सख़्त क़ानूनी कार्रवाई की जाए जो एक नज़ीर बने, ताकि भविष्य में कोई भी असामाजिक तत्व किसी निर्दोष तालिब-ए-इल्म को डराने या पीटने की हिम्मत न कर सके। एक सभ्य समाज में ऐसी क्रूरता की कोई जगह नहीं है, और असली इंसाफ़ तभी होगा जब अपराधी अपने कृत्य की सज़ा भुगतेंगे!



