उत्तर प्रदेशक्राइमपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

डीआईजी अभिषेक सिंह ने की जनसुनवाई, जनता की शिकायतों को सुना, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डीआईजी अभिषेक सिंह ने की जनसुनवाई, जनता की शिकायतों को सुना, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर शासन के आदेशों के अनुपालन में शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय सहारनपुर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें व समस्याएं डीआईजी को अवगत कराईं। महोदय ने सभी शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और जनता के बीच संवाद का सेतु है, और पुलिस का उद्देश्य हर नागरिक को न्याय दिलाना तथा उसकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध ढंग से करना है।

Related Articles

Back to top button