#SvasJsNewsदेश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

फर्जी SIM और कॉल फ्रॉड पर सरकार का शिकंजा, नए मोबाइल कनेक्शन के लिए बायोमेट्रिक KYC अनिवार्य

ब्यूरो रिपोर्ट

फर्जी SIM और कॉल फ्रॉड पर सरकार का शिकंजा, नए मोबाइल कनेक्शन के लिए बायोमेट्रिक KYC अनिवार्य

नई दिल्ली। फर्जी सिम कार्ड, पहचान की चोरी और मोबाइल कॉल फ्रॉड पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने मोबाइल कनेक्शन की KYC प्रक्रिया को और सख्त करने की दिशा में कदम उठाए हैं। नए मोबाइल कनेक्शन जारी करते समय ग्राहक का बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है।

नए नियमों के तहत आधार के माध्यम से e-KYC तथा अन्य ग्राहकों के लिए D-KYC की व्यवस्था होगी। मोबाइल सिम बदलने अथवा महत्वपूर्ण व्यक्तिगत जानकारी में बदलाव करने की स्थिति में दोबारा बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जा सकता है।

बिजनेस कनेक्शन के मामले में केवल कंपनी या संस्था की जानकारी ही नहीं, बल्कि वास्तविक End User की पहचान का भी सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी ग्राहक के दस्तावेज या पहचान में फर्जीवाड़ा पाया जाता है तो इसकी सूचना संबंधित पुलिस अधिकारियों को दी जा सकती है।

नियमों का उल्लंघन करने वाले मोबाइल कनेक्शन को सस्पेंड या डिस्कनेक्ट किया जा सकेगा। वहीं, Point of Sale (POS) पर ग्राहकों के यूजर डेटा अथवा बायोमेट्रिक डेटा को स्टोर करने पर भी रोक रहेगी।

सरकार का उद्देश्य मोबाइल नेटवर्क के जरिए होने वाले फर्जीवाड़े पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है, ताकि फर्जी SIM, पहचान चोरी और मोबाइल आधारित साइबर फ्रॉड जैसी घटनाओं को कम किया जा सके।

SvasJsNews | जनहित में खबर, जिम्मेदारी के साथ

Related Articles

Back to top button