उत्तर प्रदेशक्राइमपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़रायबरेलीसहारनपुर

महिला उपनिरीक्षक अर्शिया कुरैशी के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

महिला उपनिरीक्षक अर्शिया कुरैशी के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जनपद के महिला थाना सहारनपुर की एंटी रोमियो टीम ने शनिवार को शहर में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व महिला उपनिरीक्षक अर्शिया कुरैशी ने किया, जिनके साथ महिला कांस्टेबल वर्षा, सरिता और पीआरडी जवान रीता भी शामिल रहीं।

टीम ने हसनपुर चौक, शिव मंदिर चौक, दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, हकीकतनगर, चंद्र नगर और एस.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित कई भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया।

उन्होंने बालिकाओं को डिजिटल एरेस्टिंग की झूठी अफवाहों से सचेत करते हुए बताया कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और शिक्षा के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। साथ ही साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए गए।

अभियान के दौरान टीम ने महत्वपूर्ण सरकारी हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1930 (साइबर अपराध), 108 (एंबुलेंस सेवा) और 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) की जानकारी दी। साथ ही मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका एवं ऑपरेशन नशा मुक्ति के महत्व पर भी चर्चा की गई। टीम ने पंपलेट वितरित कर लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button