उत्तर प्रदेशक्राइमपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी अवैध तमंचे संग गिरफ्तार

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी अवैध तमंचे संग गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा की टीम ने दिखाई शानदार कार्यकुशलता

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर देवबंद थाना देवबंद पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक वांछित आरोपी को अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर एक बार फिर अपनी सक्रियता और तत्परता का परिचय दिया है। पुलिस की यह सराहनीय कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में की गई।

जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त 2025 को पारस त्यागी पुत्र संजय त्यागी निवासी ग्राम लखनौती द्वारा थाना देवबंद में मुकदमा संख्या 570/2025 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस बनाम अचिन त्यागी उर्फ रविकांत समेत तीन अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज कराया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन व क्षेत्राधिकारी देवबंद अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार दबिशें दीं। अथक प्रयासों के बाद आज दिनांक 06 नवम्बर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम कुलसठ रोड से वांछित अभियुक्त अचिन त्यागी उर्फ रविकान्त पुत्र रजनीश निवासी ग्राम खेडी आसा, थाना देवबंद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button