उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसहारनपुर

अंबेडकर स्टेडियम में बैडमिंटन फाइनल सम्पन्न

अंबेडकर स्टेडियम में बैडमिंटन फाइनल सम्पन्न

एसएसपी आशीष तिवारी ने विजेताओं को किया सम्मानित

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में अंडर-11 वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रोमांचक अंदाज में सम्पन्न हुए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। गर्ल्स सिंगल्स में सांवि कुमार (लखनऊ) ने मेघा सिंह (अलीगढ़) को कड़े मुकाबले में हराया, जबकि बॉयज सिंगल्स में श्रेष्ठ कुमार (आगरा) ने ओनिस खंडेलवाल (आगरा) को मात दी। गर्ल्स डबल्स का खिताब आभ्या दीक्षित (आगरा) और अन्वी प्रधान (मेरठ) ने जीता। बॉयज डबल्स में अर्णव सोलंकी (गोरखपुर) व वेदांत विहान (मेरठ) विजेता बने। विजेता खिलाड़ियों को ₹1,00,000 की कुल इनामी राशि, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि छोटे खिलाड़ी जिस जज्बे से खेल रहे हैं, वह प्रेरणादायक है; हर अंक के लिए उनका प्रयास जीवन का संदेश देता है। कार्यक्रम में रेफरी अजय सिंह (गोरखपुर), मैच कंट्रोलर मयंक कुमार (उन्नाव) व अंपायरों की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई। समारोह में अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button