#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प

ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. कुंवर श्री रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” जी के निर्देशानुसार बुधवार को सहारनपुर जनपद में युवा प्रकोष्ठ एवं किसान प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सर्किट हाउस/पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होता है। इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।
समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों ने संगठन को गांव, ब्लॉक, विधानसभा और बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही किसान एवं युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बलबीर सिंह “शिवाजी”, प्रदेश कार्यालय प्रभारी हितेश प्रताप सिंह (पंकज), जिला अध्यक्ष सहारनपुर रूपेन्द्र सिंह राणा, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अमित धीमान, महानगर अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह राठौर, जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ देवेन्द्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष बेहट रिजवान खान, जिला कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजपाल चौहान, जिला उपाध्यक्ष अमित त्यागी, समाजसेवी विकास त्यागी, जिला सचिव आशीष चौरसिया, समाजसेवी संजय सिंह, जिला सचिव एडवोकेट अरूण चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष नकुड़ प्रमुख सिंह, शक्ति सिंह, इंद्रजीत चौहान एवं राघव धीमान सहित जिले के अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक का संदेश स्पष्ट रहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन की मजबूती के माध्यम से जनसंपर्क को और व्यापक बनाया जाएगा।
“संगठन ही शक्ति है, कार्यकर्ता ही पार्टी की पहचान है।”

Related Articles

Back to top button